प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में महिला मोर्चा का प्रदर्शन:सोनभद्र में सपा नेता अजेंद्र सिंह लोधी का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग




सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में गुरुवार को कचहरी चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा ने हमीरपुर के सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे भी लगे। वही कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर विरोध जताया और सपा नेता का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश के सम्मान और विकास का प्रतीक हैं, और उनके खिलाफ ऐसी टिप्पणी अस्वीकार्य है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि भाजपा की लगातार चुनावी जीत से विपक्षी दलों में हताशा बढ़ रही है, जिसके कारण इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। देखें, 3 तस्वीरें… भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने इस दौरान कहा कि देशभर की महिलाएं प्रधानमंत्री के सम्मान में एकजुट हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसी टिप्पणी करने वालों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। सिंह ने बताया कि यह विरोध केवल सोनभद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने सपा नेता अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जोर दिया कि राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी करना लोकतंत्र की गरिमा के विरुद्ध है। इस प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *