प्रयागराज में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44.5°C:सुबह से कड़क धूप ने बढ़ाई परेशानी, घोड़ों के लिए लगाए गए कूलर




प्रयागराज में आंधी और बारिश थमने के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकलने के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। तेज गर्मी और उमस की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले दो दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि सोमवार को तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। भीषण गर्मी का असर शहर की सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी नजर आ रही हैं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए गमछा, टोपी और छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कोचिंग और स्कूल जाने वाले छात्र भी तेज धूप से परेशान दिखाई दिए। कई छात्र गमछा बांधकर तो कुछ किताबों से चेहरा ढंककर धूप से बचाव करते नजर आए। गर्मी का असर अब जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है। प्रयागराज पुलिस लाइन स्थित घोड़ों के अस्तबल में गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। घोड़ों के पास कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्हें सुबह और शाम नहलाया जा रहा है, ताकि भीषण गर्मी से राहत मिल सके। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *