![]()
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में रेलवे ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से नए विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के लिए प्राइवेट कंपनी को एक्सेलेटर और लिफ्ट का मेन्टीनेंस कार्य करेगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, लिफ्ट, एस्केलेटर और अन्य यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन परिसर में फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, प्रतीक्षालय और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक्सेलेटर और लिफ्ट लगाई गई हैं। उत्तर मध्य रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया स्टेशन पर बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए सुविधाओं को अपग्रेड करने की जरूरत थी। खासतौर पर प्लेटफॉर्मों पर भीड़, एस्केलेटर और लिफ्ट की कमी तथा यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है। इससे यहां कर्मचारी 24 घंटे इसका ख्याल रखेंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इसमें प्लेटफॉर्मों तक पहुंच आसान बनाने, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रेलवे ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा ताकि स्टेशन पर ट्रेन संचालन और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो और भीड़ को कंट्रोल किया जा सके। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि निजी कंपनियों के जरिए स्टेशनों पर सुविधाएं विकसित करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। हालांकि पहले भी कई योजनाओं में तकनीकी खामियों और विभागीय स्तर पर देरी की समस्या सामने आई थी, लेकिन इस बार परियोजना को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कानपुर सेंट्रल उत्तर मध्य रेलवे का सबसे व्यस्त स्टेशन है, जहां हर दिन 2 लाख यात्री आवाजाही करते हैं। ऐसे में स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को पहले से बेहतर और अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा।
Source link
प्राइवेट कंपनियां स्वचालित सीढ़ियों- लिफ्ट की मरम्मत करेगी:कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे कर्मचारी की तैनाती रहेगी, 3 करोड़ का टेंडर जारी















Leave a Reply