प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी फंदे पर झूला:चार दिन पहले जहर खाया था, परिजन ने युवक पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप




नीमच में प्रेमिका की मौत के चार दिन बाद प्रेमी ने फांसी लगा ली। शनिवार को युवक का शव फंदे पर मिला है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बोरखेड़ी निवासी रिया पिता गोवर्धन ने मंगलवार देर शाम घर पर जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया था। रिया के परिजनों ने मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्डिया निवासी युवक नीरज पिता अर्जुन बाछड़ा पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की थी। प्रेमी का शव फंदे पर मिला दोपहर में नीरज बाछड़ा का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला। उसने पहले फंदा बनाया, फिर बाइक पर चढ़कर फांसी लगा ली। मोटरसाइकिल को गिरा दिया। ग्रामीणों ने नीरज का शव पेड़ से लटका देखा, तब पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मनासा पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जवासा चौकी प्रभारी असलम पठान ने बताया कि मृतका रिया की मां नेत्रहीन हैं, जबकि उसके भाई को भी शाम के बाद कम दिखाई देता है। इस वजह से दोनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। बयानों के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मनासा थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला बोरखेड़ी में हुई युवती की आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। परिजनों और ग्रामीणों के विस्तृत बयान के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *