![]()
फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना बेलहापार गांव के पास नई रेलवे लाइन पर दोपहर करीब 2 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खागा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और युवक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है। खागा कोतवाली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृत युवक को पहचानता हो या उसके बारे में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल खागा कोतवाली में संपर्क करे। इससे युवक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचित किया जा सकेगा।
Source link
फतेहपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस, आसपास के लोगों से हो रही पूछताछ















Leave a Reply