![]()
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाएं सहित करीब 6 लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह विवाद महिलाओं की आपसी कहासुनी से शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना से यमुना कटरी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।शनिवार शाम से वायरल हो रहे 1 मिनट 24 सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की महिलाएं एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से जोरदार हमला कर रही हैं। किशनपुर थाना प्रभारी बच्चे लाल सरोज ने बताया कि मारपीट का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर हमला करने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Source link
फतेहपुर में मामूली विवाद पर लाठी-डंडे चले, VIDEO:महिलाओं में भी हुई मारपीट, युवक का सिर फूटा, 6 लोग घायल















Leave a Reply