![]()
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद में गुरुवार रात को हुए भीषण सड़क हादसे में अब एक और दर्दनाक खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में केवल बस चालक की मौत सामने आई थी, लेकिन बाद में बस की तलाशी लेने पर एक महिला का जला हुआ कंकाल मिलने से दूसरी मौत की पुष्टि हुई। हादसे में चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना थाना मटसेना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 46 किलोमीटर की है। गुरुवार रात करीब दो बजे कानपुर से गुरुग्राम जा रही समय शताब्दी ट्रेवेल्स की स्लीपर बस आगे चल रहे बालू से भरे डंपर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि डंपर चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। पीछे से आ रही बस अचानक डंपर से भिड़ गई। 5 तस्वीरें देखिए… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। जोरदार टक्कर से बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़कर नीचे कूद गए। सूचना मिलते ही थाना मटसेना पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस के पिछले आपातकालीन दरवाजे का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया था। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझने के बाद चालक शंभू का शव स्टेयरिंग में फंसा मिला। बाद में बस की तलाशी के दौरान एक 60 वर्षीय महिला का जला हुआ कंकाल बरामद हुआ, जिससे दूसरे मृतक की जानकारी सामने आई। महिला कानपुर की रहने वाली बताई गई है।घायल परिचालक सुंदरलाल ने बताया कि बस समय शताब्दी ट्रेवेल्स की थी, जो गुरुवार रात फजलगंज कानपुर से गुरुग्राम के लिए रवाना हुई थी।एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि डंपर से टक्कर के बाद बस में आग लगी थी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हुई है।
Source link
फिरोजाबाद एक्सप्रेसवे हादसा-बस में महिला का भी जला कंकाल मिला:डंपर से टकराने के बाद धू-धूकर जली थी स्लीपर बस, चालक जिंला जला, 15 यात्री घायल















Leave a Reply