फिरोजाबाद में पत्नी से छेड़छाड़ के विरोध पर हमला:दबंग ने पति और देवर पर सरिया व धारदार हथियार से वार किए, अस्पताल में भर्ती




फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अरमरा जट गांव में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति और उसके भाई पर हमला किया गया। लोहे की सरिया और धारदार हथियार से हुए इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग उसकी पत्नी से लगातार छेड़छाड़ और अभद्रता कर रहे थे। सोमवार रात को जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की सरिया और तेज धारदार हथियार से पति और उसके भाई पर वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *