![]()
कानपुर के सचेंडी क्षेत्र स्थित भगवती फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बिस्कुट फैक्ट्री में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल कर फैक्ट्री गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी, ओवरटाइम भुगतान और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने सहित कई मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फैक्ट्री का कामकाज भी प्रभावित रहा। सेफ्टी उपकरण तक नहीं मिलते, कई सालों से वेतन नहीं बढ़ाया सचेंडी थाना क्षेत्र भौती स्थित भगवती फूड्स कर्मचारियों ने मंगलवार को फैक्ट्री के बाहर गेट पर बैठकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मजदूरों ने बताया कि उनसे निर्धारित समय से अधिक ओवरटाइम कराया जाता है, लेकिन उसका पूरा भुगतान नहीं दिया जाता। आरोप है कि ओवरटाइम का केवल आधा पैसा देकर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्री में काम करने के दौरान उन्हें सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जाते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कर्मचारियों का कहना था कि कई बार प्रबंधन से मांगें रखी गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर सभी मजदूर एकजुट होकर हड़ताल पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फैक्ट्री गेट पर बड़ी संख्या में मजदूरों के एकत्र होने से आसपास काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मजदूरों और फैक्ट्री प्रबंधन से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी बोले- सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस मजदूरों से बातचीत कर रही है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई फैक्ट्री मालिक से बात कर समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link
फूड्स फैक्ट्री में मजदूरों की हड़ताल:कानपुर में वेतन बढ़ोतरी और ओवरटाइम भुगतान को लेकर धरना















Leave a Reply