फैमिली कोर्ट के चीफ जस्टिस साइकिल से पहुंचे कोर्ट:चित्रकूट में वैश्विक तेल संकट और बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिया संदेश




चित्रकूट में फैमिली कोर्ट के जीफ जस्टिस राकेश कुमार यादव ने बुधवार को एक अनूठी पहल की। उन्होंने अपने आवास से साइकिल चलाकर न्यायालय पहुंचकर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कदम वैश्विक तेल संकट और बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया। प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव बुधवार सुबह ठीक 6 बजे अपने आवास से न्यायालय के लिए साइकिल से निकले। उनके साथ सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम अंशुमान यादव और न्यायालय के अन्य कर्मचारी भी थे। सभी लगभग 6:30 बजे न्यायालय परिसर पहुंचे। न्यायालय पहुंचने पर प्रधान न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं, वादकारियों और शहरवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक तेल संकट और पर्यावरण प्रदूषण वर्तमान में गंभीर चुनौतियाँ हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए साइकिल का उपयोग एक व्यावहारिक और प्रभावी विकल्प है।

उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने से न केवल पेट्रोल और डीजल की खपत कम होती है, बल्कि वायु प्रदूषण भी घटता है। नियमित साइकिलिंग स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के लिए मोटर वाहनों के बजाय साइकिल का अधिक उपयोग करने की अपील की। प्रधान न्यायाधीश ने जोर दिया कि यदि आम जनता इस दिशा में पहल करती है, तो तेल की खपत में कमी आएगी, कार्बन उत्सर्जन घटेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ तथा स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर पेशकार गौरव यादव, मुंसरिम राकेश कुमार द्विवेदी, स्टेनो आशीष प्रजापति, नाजिर अरसेंद्र मिश्रा और गनर कांस्टेबल संदीप भी मौजूद थे। न्यायपालिका की इस पहल की स्थानीय लोगों ने व्यापक सराहना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *