![]()
उन्नाव में आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर शहर काजी मौलाना निस्सार अहमद मिस्बाही ने मुस्लिम समुदाय से शांति, सौहार्द और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं और माहौल खराब करने वाली किसी भी गतिविधि से बचें। मौलाना निस्सार अहमद मिस्बाही ने बताया कि बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। बड़ी ईदगाह में पहली नमाज सुबह सात बजे अदा की जाएगी, जिसकी इमामत वह स्वयं करेंगे। वहीं, दूसरी नमाज सुबह पौने आठ बजे होगी, जिसकी इमामत आली जनाब सैयद वसीक कतारी साहब करेंगे।उन्होंने कुर्बानी के दौरान सरकार और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया। शहर काजी ने कहा कि जिन जानवरों की कुर्बानी प्रतिबंधित है, उनकी कुर्बानी किसी भी हालत में न की जाए। साथ ही, कुर्बानी घर के अंदर ही की जाए और सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर किसी प्रकार की कुर्बानी न हो।शहर काजी ने स्पष्ट किया कि नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाएगी। सड़क या सार्वजनिक मार्गों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बात पहले से स्पष्ट है और सभी लोग इस व्यवस्था का पालन करें। मस्जिदों में भी नमाज अंदर या छतों पर होगी, लेकिन सड़क पर किसी भी तरह की नमाज की अनुमति नहीं होगी।उन्होंने कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों के उचित निस्तारण पर भी जोर दिया। मौलाना ने कहा कि जानवरों के अवशेषों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और नगर पालिका की गाड़ी आने पर उसके सुपुर्द कर दिया जाए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे और किसी को परेशानी न हो। मौलाना ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के वीडियो न बनाएं और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे वीडियो कई बार तनाव और अफवाहों का कारण बनते हैं, जिससे माहौल खराब हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की हरकत करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
Source link
बकरीद पर उन्नाव शहर काजी की अपील:शांति, सौहार्द और सरकारी गाइड लाइन का करें पालन
















Leave a Reply