![]()
राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह को अपने दौरे के समय एक अनोखा गिफ्ट मिला। एक बच्ची ने उन्हें ‘बुद्धि का घड़ा’ गिफ्ट दिया। इस घड़े में एक कद्दू फंसा हुआ है और सवाल यही है कि इसे बिना घड़े को फोड़े बाहर कैसे निकाला जाए। जयवर्धन सिंह ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने समर्थकों से भी जवाब देने को कहा है। बता दें कि राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने गुरुवार सुबह राघौगढ़ किले पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए प्रयास किए। इसके बाद विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले। इस दौरान विधायक जयवर्धन सिंह पगारा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रीतम लोधा के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और हालचाल जाना। इसी दौरान उनकी बेटी पायल लोधा ने जयवर्धन सिंह को एक अनोखा गिफ्ट दिया। पायल ने उन्हें एक ‘बुद्धि का घड़ा’ भेंट किया। इस घड़े में एक पहली है। घड़े में एक कद्दू फंसा है और उसे बिना घड़े को तोड़े बाहर निकालना है। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विधायक जयवर्धन सिंह ने लिखा – “ग्राम पगारा की होनहार बेटी पायल लोधा से आज एक अनोखा और रोचक “बुद्धि का घड़ा” प्राप्त हुआ। पायल के पिता प्रीतम लोधा जी गुना जिले के ऐसे प्रगतिशील कृषक हैं, जो बिना पॉलीहाउस के 8 बीघा में गुलाब की खेती कर नई मिसाल कायम कर रहे हैं। इस घड़े के अंदर कद्दू का फल रखा गया है और चुनौती यह है कि- बिना घड़ा फोड़े कद्दू को बाहर कैसे निकाला जाए? अब देखना यह है कि हमारे क्षेत्र के बुद्धिमान साथी इसका सही जवाब दे पाते हैं या नहीं। जो भी इस पहेली का सही समाधान बताएगा, उसे मेरी और पायल की तरफ से शानदार तोहफा दिया जाएगा। जल्दी से कमेंट कर अपने जवाब बताइए…।”
Source link
बच्ची ने जयवर्धन सिंह को भेंट किया 'बुद्धि का घड़ा':घड़े में फंसा है कद्दू; बिना घड़ा फोड़े कद्दू को निकालने की दी चुनौती
















Leave a Reply