बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने शराब दुकान बंद कराई:अवैध बिक्री हो रही थी, टीआई ने बच्चों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया




सतलापुर में बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार रात 9 बजे एक अवैध शराब दुकान पर छापा मारकर उसे बंद करा दिया। बच्चों की इस समझदारी और हिम्मत की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। मौजमपुरा (40 ब्लॉक) के बच्चों ने पुलिस को बताया था कि मोहल्ले में शराबियों की गाली-गलौज और आए दिन होने वाले झगड़ों से वे बहुत डरे हुए हैं। उन्होंने शिकायत की कि AKVN की पानी की टंकी के पास एक दुकान से छिपकर शराब बेची जा रही है, जिसकी वजह से वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन बच्चों की बात सुनते ही थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फौरन दुकान बंद करा दी। इस कार्रवाई से बच्चे इतने खुश हुए कि वे खुद थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बच्चों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनके साहस की तारीफ की। सृजन कार्यक्रम का दिखा असर बच्चों ने बताया कि उन्होंने ‘सृजन’ कार्यक्रम में सीखा था कि किसी भी गलत काम की जानकारी पुलिस को देना एक जिम्मेदार नागरिक का काम है। स्थानीय महिलाओं ने भी पुलिस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस दुकान की वजह से बच्चे घर से निकलने में भी डरते थे, लेकिन अब माहौल सुधरने की उम्मीद है। पुलिस की चेतावनी थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने साफ कहा कि इलाके में कोई भी अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस लगातार निगरानी रखेगी ताकि दोबारा ऐसी स्थिति पैदा न हो। पुलिस अब दुकान चलाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और आने वाले दिनों में स्कूलों और संस्थाओं के साथ मिलकर जागरूकता अभियान और तेज किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *