बड़वानी में पिता का हत्यारा बेटा जंगल से गिरफ्तार:नमक-बाटी खाकर 35 दिन गुजारे; पुलिस को देख मंदिर की छत से कूदा, दोनों पैर टूटे




बड़वानी जिले के पिछोड़ी में पिता की गोली मारकर हत्या करने वाले 10 हजार के इनामी आरोपी बेटे चंदन बड़ोले को पुलिस ने अमलाली के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी पिछले 35 दिनों से जंगल में छिपकर रह रहा था। सोमवार शाम पुलिस घेराबंदी के दौरान पकड़े जाने के डर से आरोपी मंदिर की छत से कूद गया, जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। पैसों के विवाद में पिता को मारी थी गोली घटना 19 अप्रैल की है, जब ग्राम पिछोड़ी निवासी चंदन ने पैसों के विवाद के चलते अपने पिता जगन बड़ोले (58) की बीच रास्ते सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पहले 5 हजार और बाद में इनाम की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी थी। जंगल में ठिकाना बनाकर खा रहा था नमक-बाटी साेमवार को पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। उसने अमलाली के जंगल में पहले से ही ठिकाना तैयार कर रखा था और वहां जरूरी सामान छिपा दिया था। फरारी के दौरान वह गिरफ्तारी से बचने के लिए केवल नमक और बाटी खाकर गुजारा कर रहा था। वह केवल रात के अंधेरे में ही अपने ठिकाने से बाहर निकलता था। घेराबंदी देख मंदिर की छत से लगाई छलांग कोतवाली प्रभारी बलवंत सिंह बिसेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम अमलाली के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को अपनी ओर आता देख मंदिर की छत पर छिपा आरोपी पहाड़ियों की तरफ भागने के लिए नीचे कूद गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके दोनों पैर टूट गए, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हथियार और मददगारों की तलाश जारी पुलिस अब घायल आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही उन लोगों की भी जांच की जा रही है जिन्होंने 35 दिनों तक जंगल में आरोपी को रसद पहुंचाने या छिपने में मदद की थी। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने एक महीने से अधिक समय से चल रहे इस चुनौतीपूर्ण सर्च ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह खबर भी पढ़ें… बेटे ने पिता की कनपटी पर सटाकर मारी गोली, मौत:सिर को चीरकर निकली बुलेट, 2 लाख मांग रहा था; नहीं देने पर खोया आपा मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में सोमवार को बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। 2 लाख रुपए नहीं देने पर युवक ने कनपटी पर सटाकर फायरिंग की। गोली कनपटी को चीरकर बाहर निकल गई। पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पिछोड़ी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 58 वर्षीय जगन बडोले के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम चंदन बडोले (32) है। चंदन पहले वेल्डिंग की दुकान चलाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने पिता से लगातार पैसों की मांग कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *