बदायूं के सिटी मॉल सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह:उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, विधायक बोले- शिक्षक समाज की मजबूत नींव




बदायूं के सिटी मॉल सभागार में शनिवार रात शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। विधायक बोले- शिक्षक समाज की मजबूत नींव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश शाक्य और अतेंद्र विक्रम सिंह रहे। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने हाल ही में घोषित सीबीएसई और यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणामों को शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और संस्कार निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित समारोह में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सैफ़-उद्दीन और अर्जुन यादव की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा से मयंक श्रीवास्तव, दीपिका, दीपाली, केशव शर्मा और अभिषेक राठौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *