![]()
बरेली में एक चलती हुई महिंद्रा कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। चालक का कहना है कि अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ, लेकिन कुछ ही देर में कार के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। मैंन किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। घटना सोमवार दोपहर इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आईवीआरआई पुल पर हुई। अब जानिए पूरा मामला… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार डेलापीर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही कार आईवीआरआई पुल पर पहुंची, इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक को पहले तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ, लेकिन देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग लग गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकल आया। उसकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही मिनटों में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। चलती कार में आग लगने से पुल पर अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन रुक गए और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के वीडियो भी बनाए। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान पुल पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Source link
बरेली में चलती कार में लगी आग, VIDEO:चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू















Leave a Reply