![]()
बलरामपुर जिला अस्पताल में कथित लापरवाही से आदिवासी महिला कौलेश्वरी आयम की मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर रायपुर तक पदयात्रा शुरू की है। यह यात्रा 16 मई 2026 को जिला अस्पताल बलरामपुर से प्रारंभ हुई। ग्राम सेन्दुर (कुंदरूखाड़) निवासी 58 वर्षीय कौलेश्वरी आयम की मृत्यु जिला अस्पताल बलरामपुर में इलाज के दौरान अस्पताल की छत से गिरने से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि यह घटना अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई। न्याय की मांग को लेकर शुरू की यात्रा परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि मामले में अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे वे आक्रोशित हैं। वे मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से यह पदयात्रा कर रहे हैं। लगभग 400 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा रायपुर पहुंचकर समाप्त होगी। इसमें मृतका के परिजन, स्थानीय ग्रामीण और दीपक यादव सहित कुल छह लोग शामिल हैं। पदयात्रियों की मुख्य मांगों में पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपए का मुआवजा, दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करना और जिला अस्पताल की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार शामिल है। पदयात्रियों ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा पदयात्रियों ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अहिंसक है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए न्याय की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से यात्रा मार्ग में सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग की है। पदयात्रियों ने चेतावनी दी है कि यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी जिला एवं राज्य प्रशासन की होगी। पदयात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में रामधनी आयाम, मंजू आयाम, महोदव पुसाम, रामप्यारी नेटी, सूरजदेव आयाम और दीपक यादव शामिल हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र में जनचर्चा तेज हो गई है।
Source link
बलरामपुर अस्पताल की छत से गिरकर आदिवासी महिला की मौत:घरवालों ने लगाया लापरवाही का आरोप,न्याय की मांग को लेकर रायपुर तक शुरू की पदयात्रा














Leave a Reply