बलरामपुर जिले में 5 मवेशी तस्कर पकड़े गए:झारखंड ले जाते समय सनावल पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार




बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सनावल पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पांच बछड़ों को झारखंड की ओर ले जा रहे थे। पुलिस को ग्राम कुशफर निवासी रामकुमार यादव (32) ने मोबाइल पर सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि दो व्यक्ति पांच बछड़ों और बैलों को दौड़ाते, हांकते और पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सनावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उत्तर प्रदेश से झारखंड ले जा रहे रहे थे मवेशी पुलिस ने मौके से पांच मवेशियों को बरामद किया और आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मवेशियों को उत्तर प्रदेश के मंडरू टोला से खरीदा था और अपने रिश्तेदार के साथ मंडरू टोला होते हुए कुशफर के रास्ते झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के खालाटोला गांव ले जा रहे थे। आरोपियों को इन धाराओं में किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेर मोहम्मद अंसारी (25), निवासी खाला टोला सेराजनगर, थाना धुरकी, जिला गढ़वा, और परमात्मा यादव (45), निवासी कुशफर, थाना सनावल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 1960 की धारा 11 (घ) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *