![]()
बलरामपुर जिले के सोनहत में जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे नहर नाली निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर विजय दुबे सीमेंट से भरी ट्रॉली लेकर बार-बार घाट पर चढ़ाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ड्राइवर विजय दुबे गंभीर रूप से दब गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय दुबे के रूप में हुई है। वह बलरामपुर जिले की रघुनाथनगर तहसील के ग्राम पंचायत पंडरी निवासी ओम प्रकाश दुबे के भाई बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद निर्माण कार्य स्थल पर कुछ समय के लिए काम भी रोक दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Source link
बलरामपुर में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत:जल संसाधन विभाग के नहर निर्माण कार्य के दौरान हादसा















Leave a Reply