बलिया के अशर्फी अस्पताल में मरीज की मौत:परिजनों ने हंगामा किया, पैसे के लिए शव न देने का आरोप लगाया




बलिया के अशर्फी अस्पताल में बुधवार शाम इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर पैसे के लिए शव न देने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर बांसडीहरोड पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतक की पहचान 68 वर्षीय कमलेश गुप्ता के रूप में हुई है। तबीयत बिगड़ने पर उनके रिश्तेदारों ने उन्हें अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने कई बार पैसे की मांग की। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए 30 हजार रुपये अस्पताल को दिए गए थे। इसके बाद निजी अस्पताल ने मरीज को रेफर करने की बात कही और कहीं और ले जाने को कहा। इस दौरान, अस्पताल ने परिजनों से 17 हजार रुपये और मांगे, जबकि मरीज की पहले ही मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अशर्फी अस्पताल के प्रबंधन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति इस मामले पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि अशर्फी अस्पताल पर मरीजों से अवैध वसूली के आरोप पहले भी लगते रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *