![]()
बलिया में संचालित परिषदीय विद्यालयों के सरप्लस अध्यापकों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है। यह कार्रवाई 30 अप्रैल 2026 तक की वास्तविक छात्र संख्या के भौतिक सत्यापन के बाद की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि यह सूची निर्धारित प्रारूप पर तैयार की गई है। इसमें सहायक अध्यापक/प्रधानाध्यापक और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर शामिल हैं। शिक्षक विहीन विद्यालयों के डेटा का सत्यापन भी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया है। यह सूची आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम के अनुसार तैयार की गई है। इसमें जनपद के उन परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है, जहाँ मानक से अधिक अध्यापक कार्यरत हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस सरप्लस अध्यापकों की सूची को अपने कार्यालयों में चस्पा करें। साथ ही, संबंधित सरप्लस शिक्षकों को इसकी जानकारी दें और शासनादेश 4 मई 2026 में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Source link
बलिया में सरप्लस अध्यापकों की सूची जारी:एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित, BEO बोले- निर्धारित प्रारूप
















Leave a Reply