![]()
बलिया के विकास भवन सभागार में रविवार शाम अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के सम्मान में था। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ के लोक भवन से आयोजित सम्मान समारोह के सजीव प्रसारण से हुई। विकास भवन सभागार में उपस्थित सैकड़ों अनुदेशकों और अतिथियों ने इस लाइव प्रसारण को देखा। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। स्वागत समारोह के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंत्री दयाशंकर सिंह को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।
जनपद के 18 शिक्षा क्षेत्रों से चयनित लगभग 40 अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक और प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारत में शिक्षक का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने अंशकालिक अनुदेशकों को परिषदीय विद्यालयों का अभिन्न अंग बताया और कहा कि वे विद्यालयों में सैद्धांतिक और प्रायोगिक शिक्षा का दायित्व निभा रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम सदर अभिनेद्र सिंह, तहसीलदार सदर अतुल हर्ष, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार, पवन सिंह, विशाल यादव, हिमांशु सिंह, पंकज मिश्रा, राकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अनुदेशक उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला समन्वयक अमित कुमार सुमन, ओम प्रकाश सिंह, सत्येंद्र राय, शिव सौरभ गुप्ता, प्रवीण पांडे, विजय कुमार, सूरज राय, सौरभ गुप्ता, वकील अहमद और कनक चक्रधर ने सहयोग दिया। डॉ. शशि भूषण मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Source link
बलिया में 40 अंशकालिक अनुदेशक सम्मानित:परिवहन मंत्री बोले- उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका
















Leave a Reply