बलौदाबाजार पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन:घटनास्थल पर ही होगी प्रारंभिक जांच, सैंपलिंग और टेस्टिंग




बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को गंभीर अपराधों और अन्य मामले की जांच को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन मिली है। यह वैन एक चलती-फिरती वैज्ञानिक प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेगी, जिससे फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। शनिवार को पुलिस लाइन बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस हाईटेक वैन में घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच, सैंपलिंग और टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। इसमें अत्याधुनिक कैमरा और सूक्ष्मदर्शी भी लगे हैं, जो डाटा विश्लेषण और डाटा रिट्रीव करने में सहायक होंगे। यह सुविधा वैज्ञानिक साक्ष्यों को मौके पर ही इकट्ठा करने में मदद करेगी। इस नई तकनीक से विभिन्न अपराधों और प्रकरणों में वैज्ञानिक तथा जैविक साक्ष्यों की गुणवत्ता और जांच की गति में व्यापक सुधार आएगा। यह अपराध अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को और अधिक प्रभावी बनाएगी, जिससे अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने में मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *