बलौदाबाजार में दंतैल हाथी ने ग्रामीण को पटककर मार डाला:खेत देखने गए गया था तभी किया हमला, मौके पर मौत, कई गांवों में अलर्ट




बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा इलाके के ग्राम दोंद में रविवार रात एक दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को पटककर मार डाला। मृतक की पहचान जरहू राम नेताम के रूप में हुई है। यह हाथी पिछले चार दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र में घूम रहा था। इस दौरान उसने लोगों पर हमला करने के साथ-साथ किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया था। रविवार रात जब जरहू राम नेताम खेत देखने गया हुआ था, तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जब यह बात गांव में फैली तो ग्रामीणों, वन विभाग और हाथी मित्र दल मिलकर हाथी को गांव से भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक जरहू राम नेताम की मौत हो चुकी थी। हाथी हमले के बाद परिवार को मिली सहायता राशि घटना के बाद वन विभाग ने मृतक के परिवार को तुरंत 25,000 रुपए की सहायता राशि दी है। डीएफओ गणवीर धम्मशील ने बताया कि यह राशि पीड़ित परिवार तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हाथी पर लगातार नजर रखी जा रही है और बाकी मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। वन विभाग ने हाथी की आवाजाही को देखते हुए मुड़पार, दोंद, सुरबाय, पांडादाह, गुढ़ागढ़, भिभौरी, बफरा, बार और हरदी गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों से रात के समय घरों से बाहर न निकलने और फसलों की सुरक्षा के लिए अकेले खेतों में न जाने की अपील की गई है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और हाथी को नियंत्रित करने के प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *