![]()
बलौदाबाजार जिले में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समुदाय में डेंगू रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में परिचर्चाएं एवं बैठकें आयोजित की गईं। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास साफ-सफाई रखने, लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल से संपर्क करने और मच्छरों को पनपने से रोकने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया। जिले में चल रहे सुशासन तिहार के तहत पलारी के ग्राम कुसमी में आयोजित शिविर में भी आमजनों को डेंगू से संबंधित जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि 11वें राष्ट्रीय डेंगू दिवस का थीम ‘डेंगू नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारी, जांच करें, सफाई करें और ढकें’ था। कार्यक्रम में जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने स्रोत नियंत्रण गतिविधियों पर भी कार्य किया। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि वर्षा ऋतु में डेंगू फैलने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए संभावित प्रकोप की रोकथाम के लिए मानसून से पहले सभी रोकथाम और नियंत्रण गतिविधियों को मजबूत करना आवश्यक है।
Source link
बलौदाबाजार में 11वां राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया:साफ-सफाई, मच्छर नियंत्रण और बचाव का संदेश दिया गया













Leave a Reply