बस्ती केंद्र से 514 क्विंटल धान गायब:जीपीएम कलेक्टर ने केंद्र प्रबंधक, खरीदी प्रभारी पर FIR के दिए निर्देश




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के धान उपार्जन केंद्र बस्ती में 514 क्विंटल से अधिक धान गायब मिला है। संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने केंद्र प्रबंधक और खरीदी प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त जांच दल ने धान उपार्जन केंद्र बस्ती का भौतिक सत्यापन किया था। प्रारंभिक जांच में 1279 बोरी, यानी 511.66 क्विंटल धान की कमी पाई गई थी। जांच में 1286 बोरी, यानी 514.40 क्विंटल धान कम मिला इसके बाद धान खरीदी प्रभारी ने दोबारा सत्यापन की मांग की। पुनः कराए गए भौतिक सत्यापन में भी धान की कमी बरकरार रही। दूसरी जांच में 1286 बोरी, यानी 514.40 क्विंटल धान कम पाया गया। इस मामले में धान उपार्जन केंद्र बस्ती के प्रबंधक बलराम ठाकुर और खरीदी प्रभारी सुंदर सिंह पैकरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कलेक्टरने आवश्यक कार्रवाई और FIR दर्ज करने को कहा हालांकि, दोनों अधिकारियों द्वारा दिया गया जवाब प्रशासन को संतोषजनक नहीं लगा। जांच रिपोर्ट में इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं को पत्र जारी कर नियमानुसार कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *