बस्ती में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती:लोगों के बुलाने पर नहीं आई, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू, नहीं बताया कारण




बस्ती जिले के वाल्टरगंज कस्बे में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती टावर के अंतिम छोर पर जाकर बैठ गई, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी देर तक टावर के ऊपर बैठी रही। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं मानी। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारी युवती से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास करते रहे। फिलहाल, पुलिस युवती की पहचान करने और उसके टावर पर चढ़ने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद या किसी व्यक्तिगत मांग से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *