![]()
सनावद | शहर के सबसे व्यस्ततम बस स्टैंड क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय से लगे मार्ग पर चेंबर क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह पूरी तरह टूटकर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है, लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है। दिनभर इस मार्ग से यात्री, बच्चे, बुजुर्ग व बाइक चालक गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया चेंबर के ऊपर की जाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आसपास की सड़क भी धंसने लगी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नपा कार्यालय से कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। इसको लेकर पहले भी कई बार शिकायतें व मौखिक सूचना के बाद भी सिर्फ आश्वासन दिए गए। सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ। लोगों ने चेंबर की मरम्मत व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की ताकि अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Source link
बस स्टैंड पर क्षतिग्रस्त चेंबर से हादसों का डर














Leave a Reply