बहोरीबंद में दलित समाज का प्रदर्शन, चक्का जाम:महिला से मारपीट करने वाले की जल्द रिहाई पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी




कटनी जिले के बहोरीबंद इलाके के ग्राम पथराड़ी पिपरिया में एक दलित महिला के साथ हुई मारपीट और जातिगत प्रताड़ना का मामला अब तूल पकड़ चुका है। पुलिस की कार्रवाई और आरोपी को तुरंत जमानत मिल जाने से नाराज एससी (SC) समाज और कई एससी-एसटी संगठनों ने बुधवार शाम बहोरीबंद बस स्टैंड पर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे घंटों तक गाड़ियों का आना-जाना बंद रहा। पुलिस के ढीले रवैये पर नाराजगी प्रदर्शन कर रहे संगठनों के पदाधिकारियों का सीधा आरोप है कि पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में बहुत ही ढीला रवैया अपनाया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि मुख्य आरोपी नंदकिशोर उर्फ गुड्डू पटेल को इतनी जल्दी जमानत मिल जाना पुलिस की कमजोर जांच और लचर पैरवी का नतीजा है। संगठनों ने बताया कि आरोपी के बाहर आने से पीड़ित परिवार डरा हुआ है और पूरे समाज में गुस्सा है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक पीड़ित महिला को पूरा न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष और तेज होगा। प्रशासन के सामने रखी ये मांगें पूरे मामले की किसी बड़े अधिकारी से निष्पक्ष तरीके से दोबारा जांच कराई जाए। जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा और जरूरी सहायता दी जाए। उग्र आंदोलन की चेतावनी देर शाम तक चले इस चक्का जाम की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। संगठनों ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह आंदोलन जिला मुख्यालय लेवल पर और भी उग्र रूप लेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *