बांदा पहुंचेंगे ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद:गविष्टि यात्रा के तहत करेंगे जनजागरण; गौ संरक्षण और सनातन संस्कृति पर देंगे संदेश




ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज बांदा जनपद पहुंचेंगे। उनका आगमन गो संरक्षण और जनजागरण के लिए आयोजित “गविष्टि यात्रा व गौ संरक्षण यात्रा” के तहत हो रहा है। शंकराचार्य के दौरे को लेकर शहर के धार्मिक और सामाजिक संगठनों में उत्साह देखा जा रहा है। शंकराचार्य शहर के गणेश भवन में आयोजित धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम रामलीला मैदान परिसर में आयोजित किया गया है, जहां वे श्रद्धालुओं और आम लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान गौ संरक्षण, सनातन संस्कृति और सामाजिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। राजनीतिक संदेशों की भी चर्चा कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े सामाजिक और राजनीतिक संदेशों की झलक भी देखने को मिल सकती है। हालांकि आयोजकों ने इसे मुख्य रूप से धार्मिक और जनजागरण यात्रा का हिस्सा बताया है। आयोजकों के मुताबिक शंकराचार्य शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे फतेहपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शंकराचार्य के आगमन को देखते हुए प्रशासन और आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *