बाइक से तस्करी, 46 लीटर अवैध शराब जब्त:मंडला में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी, युवक गिरफ्तार; महंगे ब्रांड भी बरामद




मंडला में कोतवाली पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 46 लीटर अवैध देसी और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रंगरेज घाट पुल के पास घेराबंदी कर की गई। शहर में शराब दुकानों के बंद होने के बाद अवैध शराब तस्करी और बिक्री की आशंका के बीच पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से बड़ी मात्रा में शराब लेकर मंडला शहर में प्रवेश करने वाला है। इस सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रंगरेज घाट पुल के पास घेराबंदी की। पुरवा-रामबाग मार्ग से आ रहे बाइक सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पुलिस ने कुल 46 लीटर शराब बरामद की पूछताछ में आरोपी की पहचान श्याम सुंदर उर्फ बंटू निवासी सिलगी, वर्तमान निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कार के बजाय बाइक का इस्तेमाल किया था। उसने शराब की पेटियों को फेरी लगाने वाले बड़े साइज के बैग में छिपा रखा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 46 लीटर शराब बरामद की। इसमें तीन पेटी प्लेन देशी शराब के साथ सिग्नेचर, एमडी रम, ब्लेंडर्स प्राइड, गोवा और ओल्ड मंक जैसे महंगे विदेशी ब्रांड भी शामिल हैं। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर उर्फ बंटू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे शहर में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *