बारात लेकर जा रही तूफान गाड़ी पलटी, ड्राइवर की मौत:खंडवा में साफ्ट टूटने पर पेड़ से टकराई; 8 लोग घायल, एक बच्चा और महिलाएं शामिल




खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर एक हादसे में तूफान गाड़ी पलट गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि करीब 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक बालक और ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। हादसे की वजह गाड़ी का शाफ्ट टूटना बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। बारात लेकर जा रही थी तूफान गाड़ी खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती घायल प्यारेलाल ने बताया कि वे लोग पंधाना ब्लॉक के चांदपुर गांव से खालवा ब्लॉक के ग्राम कुतबी जा रहे थे। उनके एक रिश्तेदार के लड़के की बारात जा रही थी। बारात में दो पिकअप वाहन और तीन तूफान गाड़ियां शामिल थीं। सभी पांच वाहन आगे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान गुड़ी के आगे जंगल में तेलिया बाबा के पास हादसा हो गया। ड्राइवर की मौत, बिना पोस्टमार्टम के ले गए शव पिपलोद थाना क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान गाड़ी चालक आकाश की मौत हो गई। डॉक्टरों ने आकाश के शव को ट्रॉमा सेंटर से पोस्टमार्टम रूम स्थित मॉर्च्युरी में भिजवाया। इसी दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *