![]()
बालाघाट जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने अटल पेंशन योजना (APY) के शानदार क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक अभिनंदन समारोह में बैंक को देशभर में तीसरा और मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। यह गौरवशाली पुरस्कार बैंक के महाप्रबंधक अभिनव सिंह बघेल ने प्राप्त किया। शुक्रवार को इसकी जानकारी सामने आई। साल 2025-26 के दौरान जिले को अटल पेंशन योजना के तहत 360 प्रकरणों का लक्ष्य दिया गया था। इसके जवाब में केंद्रीय बैंक ने कड़ी मेहनत करते हुए 630 प्रकरण तैयार किए, जो लक्ष्य से लगभग दोगुना है। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत बालाघाट केंद्रीय बैंक को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया। उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर और टीम को पुरस्कार लेकर लौटे महाप्रबंधक अभिनव सिंह बघेल ने इस सफलता का पूरा श्रेय कलेक्टर के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर की लगातार निगरानी और समय-समय पर मिले निर्देशों की वजह से ही बैंक यह मुकाम हासिल कर पाया है। साथ ही, उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधकों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की भी तारीफ की, जिनकी मेहनत से यह लक्ष्य पूरा हुआ। सामाजिक सुरक्षा के लिए बड़ी पहल अटल पेंशन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से की थी। 20 मई को नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह का मकसद देशभर में योजना के तहत सबसे अच्छा काम करने वाले बैंकों और जिला प्रबंधकों को प्रोत्साहित करना था। बैंक कर्मचारियों में खुशी की लहर राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह है। बैंक प्रबंधक लेखा पी. जोशी, अशोक भवरे, सीमा दुबे, सतीश कोरी, सारंग बिसेन, नेहा मंडलोई और श्वेता दहले सहित पूरे स्टाफ ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर की है।
Source link
बालाघाट केंद्रीय बैंक को APY में राष्ट्रीय पुरस्कार:देश में तीसरा, प्रदेश में पहला स्थान मिला; 360 का लक्ष्य था, 630 केस बनाए














Leave a Reply