बालाघाट में अजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को दी सीख:बोले- टिकट के लिए महत्वाकांक्षा न जगाने का संकल्प लें




कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेता अजयसिंह ‘राहुल भैया’ शुक्रवार देर रात बालाघाट पहुंचे। उन्होंने यहां विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देने के बजाय नेताओं को टिकट की महत्वाकांक्षाएं न जगाने की सीख दी। अजयसिंह ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि पार्टी में एक बड़ी समस्या है कि हम बहुत से लोगों की महत्वाकांक्षाएं जगा देते हैं। वे कहते हैं, ‘तुम ही टिकट ले लो भाई, मैं तुम्हारे लिए प्रयास करूंगा।’ चुनाव आते-आते हर विधानसभा में 7 से 20 दावेदार हो जाते हैं। टिकट एक को मिलता है, और बाकी बचे हुए लोग अपनी तलवारें पैनी करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने नेताओं से संकल्प लेने को कहा कि वे किसी भी नेता की टिकट की महत्वाकांक्षा को स्वयं न जगाएं। अजयसिंह के अनुसार, ‘जिसके किस्मत में होगी, उसे टिकट मिल जाएगी।’ चेलों को ठीक से समझाएं अजय सिंह के इस बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वे टिकट की महत्वाकांक्षा नहीं रख सकते। राजनीतिक दलों में लंबे समय तक काम करने वाले कार्यकर्ता भी प्रतिनिधित्व का अवसर चाहते हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष संजय उईके की तारीफ करते हुए उन्हें ‘नेक इंसान’ बताया और नेताओं से अपने चेलों को ठीक से समझाने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *