बालाघाट में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई:तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अधिकारी बोले-अभियान जारी रहेगा




बालाघाट में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को विभाग ने सड़कों से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। यह कार्रवाई जिले के बालाघाट स्थित खुरसोड़ी और कटंगी के भजियापार क्षेत्रों में की गई। खनिज विभाग ने बताया कि सभी मामलों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पहली कार्रवाई में, खनिज विभाग ने बालाघाट के ग्राम खुरसोड़ी से ट्रैक्टर क्रमांक एमपी-50-एए-5107 को जब्त किया। इसे नैतरा निवासी वाहन चालक प्रकाश पिता पवन लिल्हारे चला रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेत को थाना नवेगांव की अभिरक्षा में रखा गया है। दूसरी कार्रवाई में, खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल और खनि सिपाही दिलशाद कुरैशी ने कटंगी के भजियापार से ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50-एए-3244 को जब्त किया, जिसे राजेश राउत पिता राजकुमार राउत चला रहे थे। इसी क्रम में, बाहकल में ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 50-एए-4736 को अवैध रेत परिवहन करते हुए वाहन मालिक दिनेश पिता नेतलाल से जब्त किया गया। इन दोनों वाहनों को थाना कटंगी की अभिरक्षा में रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *