बालाघाट में चलती EV स्कूटी में लगी आग:दो युवकों ने कूदकर बचाई जान; चार्जिंग सेंटर से लौट रहे थे, 1KM तक दिखा धुआं




बालाघाट के डेंजर रोड पर शुक्रवार शाम एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि बैटरी से धुआं निकलता देख चालक और उसका साथी समय रहते कूद गए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चार्जिंग सेंटर से लौटते समय हुआ हादसा भटेरा निवासी केशव साहू अपने साथी के साथ गर्रा स्थित चार्जिंग सेंटर से स्कूटी ठीक कराकर लौट रहे थे। केशव ने बताया कि उन्होंने पिछले साल दीपावली पर यह सेकंड हैंड स्कूटी खरीदी थी। चार्जिंग में आ रही समस्या को सुधरवाकर लौटते समय करीब 6 बजे डेंजर रोड पर बैटरी से धुआं निकलने लगा, जिसके कुछ ही पलों बाद आग धधक उठी। बाल-बाल बचे स्कूटी सवार पीड़ित केशव साहू ने बताया कि आग लगने से पहले ही उन्होंने खतरे को भांप लिया था। जैसे ही बैटरी से धुआं उठा, दोनों ने तुरंत वाहन खड़ा किया और दूर भाग गए। यदि वे वाहन रोकने में देरी करते, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आधे घंटे तक रुका ट्रैफिक सड़क के बीचों-बीच स्कूटी में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। सुरक्षा के लिहाज से सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया, जिससे लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पूरी तरह जलने के बाद केवल स्कूटी का ढांचा ही शेष बचा। बढ़ रही वाहनों में आग लगने की घटनाएं लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच जिले में वाहनों में आग लगने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में परसवाड़ा के खर्रा में भी एक एम्बुलेंस में आग लग गई थी, जिसमें महाराष्ट्र निवासी चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक तापमान और बैटरी ओवर हीटिंग ऐसे हादसों का मुख्य कारण हो सकते हैं। यह खबर भी पढ़ें… इंदौर में EV ब्लास्ट, एक साथ 7 चिताएं जलीं:घर के डिजिटल लॉक नहीं खुलने से 8 की मौत; इनमें एक बच्चा भी शामिल इंदौर में इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *