बालाघाट में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा:गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं




बालाघाट जिले में गुरुवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह 10 बजे जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, वहीं दोपहर 3 बजे तक यह बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस हो गया। मई की शुरुआत में मौसम में बदलाव देखा गया था, लेकिन अब बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार का दिन जिले का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जिले के तापमान में हर साल वृद्धि हो रही है। गर्म हवा से शरीर में चुभन इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी अभिषेक बरडिया ने बताया कि गर्मी इतनी अधिक है कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्म हवाओं के कारण शरीर में चुभन महसूस होती है, जिससे बाहर निकलना और भी कठिन हो जाता है। खैरलांजी से काम के सिलसिले में बालाघाट पहुंचे युवा देवीप्रसाद लिल्हारे ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि तेज गर्मी के कारण उन्हें और उनके दोस्त को रास्ते में पेड़ की छांव में रुक-रुक कर बालाघाट आना पड़ा। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन से आने पर गर्मी का असर और भी ज्यादा महसूस हुआ। 43 डिग्री पर पहुंचा पारा ठेकेदार भुवन राहंगडाले ने जानकारी दी कि बालाघाट में प्रतिवर्ष तापमान बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आज का दिन सबसे गर्म रहा, जब जिले का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश के अन्य जिलों से अधिक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *