बालाघाट में पेट्रोल 112.21, डीजल 97.42 रुपए:90 पैसे बढ़े दाम, लोग गुस्सा, बोले- बचत कम होगी और घर का खर्च बढ़ेगा




बालाघाट में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया है। जिले में अब पेट्रोल 112.21 रुपए और डीजल 97.42 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। पिछले चार दिनों के भीतर यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कुल 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। इस वृद्धि से पहले पेट्रोल 108.03 रुपए और डीजल 93.43 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था। लोगों की जेब पर पड़ रहा बोझ ईंधन के बढ़ते दामों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। एमआर निहाल बिसेन ने बताया कि उन्हें काम के सिलसिले में रोज काफी सफर करना पड़ता है और उनका रोजाना का पेट्रोल खर्च 500 से 600 रुपए तक आता है। अब कीमतें बढ़ने से उनकी बचत कम होगी और घर का खर्च बढ़ जाएगा। महंगाई बढ़ने का डर युवा रिजवान खान का कहना है कि जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो मालभाड़ा बढ़ने की वजह से बाजार में जरूरत की हर चीज के दाम बढ़ जाते हैं। हरविंद सिंह ने भी आशंका जताई कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर लोगों के महीने के बजट पर पड़ेगा, क्योंकि रोजमर्रा का सामान महंगा होना तय है। टैक्स हटाने की मांग लगातार बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और खाने-पीने की चीजों पर लगने वाले टैक्स को कम किया जाए, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *