बालाघाट में महिलाओं ने शराब की अर्थी निकाली, दहन किया:एक माह से शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रदर्शन उग्र




बालाघाट में बुढ़ी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर एक माह से अधिक समय से आंदोलन कर रही महिलाओं ने रविवार देर शाम प्रदर्शन तेज कर दिया। उन्होंने शराब की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और दुकान के सामने उसका दहन किया। महिलाओं ने देशी शराब की बोतल और क्वार्टर के प्रतीकात्मक चित्रों से बनी अर्थी को अपने कंधों पर उठाकर वार्ड में घुमाया। इस दौरान एक बालक हाथ में हंडी लिए हुए था और आगे-आगे बाजे बज रहे थे। महिलाओं का कहना है कि राजनेताओं के अधूरे आश्वासन और प्रशासनिक अनदेखी के कारण उनका धैर्य अब जवाब दे रहा है। इसी के चलते उन्होंने अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने का निर्णय लिया है। आंदोलनकारी महिलाओं का आरोप है कि सरकार एक ओर खुद को महिला हितैषी बताती है, वहीं दूसरी ओर एक माह से अधिक समय से रिहायशी इलाकों से शराब दुकान हटाने की उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महिलाएं दिन-रात प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर न तो राजनेताओं और न ही प्रशासन ने कोई कार्रवाई की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *