![]()
बालाघाट में एक सड़क हादसे में एक दंपत्ती घायल हो गया। शनिवार शाम शहर के आंबेडकर चौक पर एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बैहर क्षेत्र के करवाही निवासी घनश्याम हरदे (40) अपनी पत्नी सुशीला हरदे (35) को निजी अस्पताल में चेकअप के बाद सोनोग्राफी कराने ले जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को पीछे से आ रहे चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुशीला के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं, जबकि घनश्याम को अंदरूनी चोटें बताई जा रही हैं। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा कोतवाली थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। अस्पताल पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर कोतवाली पुलिस को जानकारी दे दी है। पुलिस अब टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
Source link
बालाघाट में सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल:सोनोग्राफी कराने जा रहे थे, आंबेडकर चौक पर हुआ हादसा














Leave a Reply