बाल खींचकर लातें मारतीं महिलाओं का VIDEO:छतरपुर में बीच सड़क पर भिड़ीं, एक-दूसरे को घसीटा; छत्रसाल चौराहे पर हुआ विवाद




छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्रसाल चौराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बीच सड़क पर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर ही भिड़ गईं। घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे को पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए मारपीट करती रहीं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन काफी देर तक दोनों के बीच विवाद चलता रहा। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे से उलझती दिखाई दे रही हैं, जबकि आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस
मामले का वीडियो सामने आने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते सड़क पर झगड़े में बदल गया। चौराहे पर लगा रहा जाम जैसा माहौल
घटना के दौरान छत्रसाल चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम जैसे हालात बन गए। राहगीर रुककर घटना देखने लगे, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर विवाद और कानून व्यवस्था बिगाड़ने जैसी घटनाओं से बचने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *