![]()
खरगोन जिले की बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना से तय डेडलाइन आज (25 मई) तक पानी नहीं मिलने पर किसान आक्रोशित हो गए। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सोमवार सुबह 11 बजे से उन्होंने चिरागपुरा फाटे पर आंदोलन शुरू कर दिया। मौके पर एनवीडीए विभाग के एसडीओ केएस खंगार, जीवीपीआर कंपनी के जीएम फिलिपोस और भीकनगांव तहसीलदार रविंद्र चौहान मौजूद थे। किसानों ने इन अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और खरी-खोटी सुनाई। किसान बोले- फसलों की तैयारी प्रभावित हो रही
किसानों ने 21 से 25 मई तक तीन चरणों में खेतों तक पानी नहीं पहुंचने पर गहरा रोष व्यक्त किया। किसान प्रतिनिधियों ने बताया कि समय पर पानी न मिलने से खरीफ की फसलों की तैयारी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे खंडवा-बड़ौदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करेंगे। इसके बाद, अधिकारियों ने देर शाम तक बीआर-14 में पानी छोड़ने का आश्वासन दिया है। आंदोलन अभी भी जारी है। किसानों ने यह भी बताया कि पीएस-4 से बीआर-1 में आंशिक पानी छोड़ने के बाद बीआर-2, बीआर-3 और पीएस-5 से बीआर-14 में 25 मई तक पानी पहुंचाने का वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कंपनी और एनवीडीए विभाग पर भीषण गर्मी में नदी-नालों और तालाबों तक पानी न पहुंचा पाने का आरोप लगाया।
Source link
बिंजलवाड़ा परियोजना से पानी नहीं मिलने पर किसानों का आंदोलन:डेडलाइन बीतने के बाद चिरागपुरा फाटे पर धरना, हाईवे चक्काजाम की चेतावनी दी















Leave a Reply