![]()
बिजनौर के अफजलगढ़ से अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ दवा लेने मेरठ आई एक महिला पिछले 15 दिनों से लापता है। मां-बेटी का कोई सुराग न मिलने से परिवार परेशान है। पति ने पहले अस्पताल के वार्डों में उन्हें तलाशा और फिर पुलिस से सकुशल तलाशने की गुहार लगाई है। अफजलगढ़ निवासी गुलशन अपनी नौ वर्षीय बेटी फरहाना के साथ 24 अप्रैल को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में दवा लेने निकली थीं। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। पति शहजाद ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मां-बेटी का पता न चलने पर शहजाद स्वयं मेरठ पहुंचा। उसने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हर वार्ड, ओपीडी और आसपास के इलाकों में घंटों तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी सफलता न मिलने पर उसने मेडिकल थाने में पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मेडिकल थाना पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन महिला और बच्ची के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। मां-बेटी के अचानक गायब होने से परिवार में दहशत का माहौल है। पति शहजाद ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि परिजन हर गुजरते दिन के साथ और अधिक चिंतित होते जा रहे हैं।
Source link
बिजनौर से दवा लेने निकली मां-बेटी 15 दिन से लापता:मेरठ के मेडिकल हॉस्पिटल में तलाश के बाद पुलिस से लगाई गुहार














Leave a Reply