![]()
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विदिशा शहर के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक विशेष शिविर आयोजित कर रही है। ‘संपर्क अभियान’ के तहत यह शिविर कल (शनिवार) सुबह 10:30 बजे से एसएटीआई के सामने बीटीआई रोड पर लगाया जाएगा। विदिशा शहर जोन-2 द्वारा आयोजित इस शिविर में क्लस्टर क्रमांक-03 के अंतर्गत वार्ड 29 और 30 के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। इसमें बीटीआई रोड, शेरपुरा, मछली मार्केट, अहमदपुर चौराहा, खरीफाटक क्षेत्र, करैयाखेड़ा रोड, पीतलमिल चौराहा, बंटी नगर और इंडस्ट्रियल एरिया सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता शामिल हो सकेंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर बिल, लाइन, ट्रांसफार्मर, मीटर या अन्य विद्युत समस्याओं का समाधान कराएं। कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं प्रदान करना है। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, ‘संपर्क अभियान’ का लक्ष्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। साथ ही, उपभोक्ताओं और विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
Source link
बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कल विशेष शिविर:विदिशा के वार्ड 29-30 में बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर जैसी समस्याएं मौके पर निपटेंगी














Leave a Reply