![]()
अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में 20 और 23 मई को एक युवती और एक किशोर की संदिग्धावस्था में हुई मौत की जांच अब विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) करेगा। रविवार शाम शहडोल आईजी एन चैत्रा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए चार सदस्यीय टीम का गठन किया। एसआईटी को तत्काल प्रभाव से इस प्रकरण की विवेचना में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। एसआईटी बिजुरी थाना के अपराध क्रमांक 188/26 से जुड़े संपूर्ण घटनाक्रम की जांच करेगी। इसमें धारा 296 बी, 115(2), 74, 75(2), 76, 309(6), 3(5) बीएनएस शामिल हैं। टीम को मृतक अमन यादव (17), पिता सुनील यादव, निवासी बरली, जिला जमुनिया, बिहार (वर्तमान में ऊर्जा नगर बिजुरी) की मृत्यु से जुड़े सभी पहलुओं का अनुसंधान कर न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अमन इस प्रकरण का फरियादी और एकमात्र गवाह था। आईजी के आदेशानुसार, इस विशेष अन्वेषण टीम का पर्यवेक्षण अभिषेक दीवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शहडोल करेंगे। पर्यवेक्षण अधिकारी रत्नाम्बर शुक्ला, निरीक्षक थाना कोतमा होंगे, जबकि उमेश उपाध्याय, निरीक्षक थाना भालूमाड़ा और सरिता लकड़ा, उप निरीक्षक थाना कोतवाली टीम के सदस्य के रूप में सम्मिलित रहेंगी। विशेष अनुसंधान टीम में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त विवेचकों की मांग का भी प्रावधान रखा गया है। इस मामले में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार और पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को पत्र सौंपा। उन्होंने बिजुरी थाना क्षेत्र में युवती और चश्मदीद गवाह किशोर की संदिग्ध मौत पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Source link
बिजुरी में युवती-किशोर की संदिग्ध मौत की SIT करेगी जांच:शहडोल IG ने टीम गठित की, भाजपा पदाधिकारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन















Leave a Reply