बिना परमिट बारात ले जा रही स्कूल बस पकड़ी:बैतूल में इंटरनेशनल स्कूल के वाहन पर कार्रवाई, 2 सिपाही बारातियों को छोड़ने दुल्हन के घर गए




बैतूल जिले में बीती रात ट्रैफिक पुलिस ने बिना वैध परमिट के बारात ले जा रही एक स्कूल बस को पकड़ा है। यह बस कुही क्षेत्र से आ रही थी, जिसे पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान रोक लिया। जांच में बस के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद वाहन का पंचनामा बनाकर कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक इंचार्ज गजेंद्र केन ने बताया कि बारातियों को रास्ते में परेशानी न हो, इसलिए उन्हें इसी बस से दुल्हन के घर भेजा गया है। सुरक्षा और बस की जब्ती सुनिश्चित करने के लिए वाहन के साथ दो सिपाहियों को भी भेजा गया। ये सिपाही बारातियों को उनके गंतव्य तक छोड़ने के बाद बस को वापस थाने लेकर आएंगे। सारणी के इंटरनेशनल स्कूल की है बस
कार्रवाई की जद में आई बस (MP 48 PI 0712) सूखा ढाना, सारणी स्थित इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बस के फिटनेस, परमिट, बीमा, पैनिक बटन और इमरजेंसी डोर समेत अन्य अनिवार्य मानकों की पड़ताल की। इस दौरान बस चालक वैध परमिट पेश नहीं कर सका, जिसके चलते वाहन मालिक को जुर्माने की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष अभियान के तहत 40 बसों पर हो चुकी कार्रवाई
यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बैतूल पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इस चेकिंग अभियान के तहत जिले में अब तक करीब 40 बसों पर कार्रवाई की जा चुकी है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बसों और यात्री वाहनों की जांच का यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *