बिलासपुर निगम वार्ड-29 उपचुनाव…देवेंद्र यादव ने बनाया माहौल:रोड शो और पदयात्रा कर किया प्रचार, कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने झोंकी ताकत, टोर-टू-डोर जनसंपर्क




बिलासपुर नगर निगम में वार्ड नंबर- 29 उपचुनाव को लेकर चुनावी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने रोड शो और पदयात्रा कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया। वहीं, भाजपा की मेयर पूजा विधानी सहित संगठन के पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भी वार्ड में डेरा डाल दिया है। वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबाहर उपचुनाव में मतदान 1 जून को होना है, मैदान में कांग्रेस और भाजपा मुख्य रूप से आमने सामने है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे ही वार्ड में चुनावी माहौल बनने लगा है। परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। एआईसीसी सचिव ने किया रोड शो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री समेत नेताओं ने वार्ड में रोड शो कर प्रचार किया। इस दौरान रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह भी देखते को मिला। हर चुनाव में कांग्रेस को मिला समर्थन जनसंपर्क अभियान के दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि, तारबहार क्षेत्र हमेशा से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या नगर निगम चुनाव। यहां की जनता ने सदैव कांग्रेस पर विश्वास जताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शेख गफ्फार और स्वर्गीय शेख असलम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय शेख गफ्फार ने पूरे जीवन कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। पूरा तारबहार उनका परिवार रहा है और उन्होंने तारबहार क्षेत्र को कांग्रेसमय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रचार में जुटीं मेयर सहित संगठन के पदाधिकारी दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी के लिए मेयर पूजा विधानी के साथ ही संगठन के पदाधिकारी वार्ड में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान नेता और कार्यकर्ता वार्ड के विकास के लिए भाजपा की त्रिपल इंजन वाली सरकार के पक्ष में प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं। मेयर पूजा विधानी सहित संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि इस बार वार्ड में बदलाव होगा और लोग भाजपा प्रत्याशी को जिताएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *