बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:खनिज विभाग ने 3 जगह पर दबिश दे कर 3 ट्रैक्टर, 4 हाइवा जब्त किये




बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने सेलर, गढ़वट और लोखंडी क्षेत्रों में छापामार अभियान चलाकर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और चार हाइवा वाहन जब्त किए हैं। खनिज विभाग ने गुरुवार को जांच अभियान के दौरान अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं। इन जब्त वाहनों को रतनपुर और कोनी थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। बिना रॉयल्टी के मुरूम और गिट्टी का ट्रांसपोर्टेशन इसी कार्रवाई के तहत, मुरूम और गिट्टी का बिना रॉयल्टी के ट्रांसपोर्टेशन करते पाए जाने पर चार हाइवा वाहन भी जब्त किए गए। इन हाइवा वाहनों को सिरगिट्टी और तोरवा थाना पुलिस को सौंपा गया है। प्रशासन बोली- हम लगातार कार्रवाई करेंगे प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम यह अभियान चला रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *