![]()
बिलासपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की सख्ती जारी है। अभियान के तहत विभाग ने 23 वाहनों को जब्त किया है, जिनमें 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। खनिज विभाग ने तेंदुआ, कोटा, चौरसढ़ी, कछार, लोखंडी, सकरी, रतनपुर, सेंदरी, निरतु, लखराम, गढ़वत, खैरखुंडी और तुर्काडीह सहित कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेत, मुरूम, मिट्टी और गिट्टी-डस्ट के अवैध उत्खनन-परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई की गई। तेंदुआ और कोटा क्षेत्र में हाइवा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए, जबकि कोटा और चौरसढ़ी क्षेत्र में जेसीबी सहित कई वाहन जब्त किए गए। लोखंडी और सकरी क्षेत्र में भी अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं, सख्ती के बावजूद पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा से रेत की धड़ल्ले से सप्लाई जारी है। थाना परिसरों में रखे गए वाहन खनिज विभाग के अनुसार सभी जब्त वाहनों को कोनी, कोटा, रतनपुर और सकरी थाना परिसरों में सुरक्षित रखा गया है। आगे सभी मामलों में खान-खनिज अधिनियम 1957 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बिलासपुर में सख्ती, जांजगीर-चांपा से सप्लाई जिले में खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई के चलते अब पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा से बड़े पैमाने पर रेत की सप्लाई की जा रही है। जानकारों का कहना है कि जिले में रेत की डिमांड बढ़ने की वजह से जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण सहित आसपास के इलाकों से रेत की सप्लाई शहर और आसपास के इलाकों में की जा रही है। लेकिन, इस मामले में विभाग के अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
Source link
बिलासपुर में अवैध रेत खनन-परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने JCB-ट्रैक्टर समेत 23 वाहन जब्त किया, थाना परिसरों में रखे गए















Leave a Reply