![]()
बिलासपुर जिले के झाल रोड पर वाहनों पर ईंट-पत्थर बरसाकर लोगों को चोट पहुंचाने औरगाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में बिल्हा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लगभग 50 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली बलौदाबाजार निवासी अनवर अली की शिकायत के बाद सामने आया। अनवर अली ने बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे ग्राम झाल मेनरोड पर अज्ञात व्यक्तियों ने उनके ट्रक (सीजी07सीबी 0655), पीछे आ रही मेटाडोर और बरतोरी के आगे मेन रोड पर एक स्कॉर्पियो पर ईंट-पत्थर फेंके। गाड़ियां अनियंत्रित हुई,लोगों को आईं गंभीर चोटें पत्थरबाजी के कारण ये गाड़ियां अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चले गए। इस घटना में ड्राइवरों और गाड़ियों में बैठे अन्य व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि गाड़ियां भी डैमेज हो गई। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज खंगाले एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में निरीक्षक तोप सिंह के नेतृत्व में बिल्हा पुलिस ने एक टीम गठित की। टीम ने बिल्हा क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की। जांच में हुई आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान हुई। पुलिस ने बाइक सवार पंकज कुमार ध्रुव (निवासी धमतरी) और मोहन निषाद (निवासी कोहरौदा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने वाहनों पर ईंट और पत्थर बरसाने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 110, 103(1), 115(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
Source link
बिलासपुर में रोड पर पत्थरबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:50 CCTV फुटेज से हुई पहचान, गाड़ियों को डैमेज कर लोगों को चोट पहुंचाई















Leave a Reply